Kejriwal Pujari Granthi Samman Yojana 2025: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगें ₹18000 प्रतिमाह, जाने आवेदन कैसे करें
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के पुजारी और ग्रंथि को हर महीने सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह इस राशि से अपना और अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर रख सकेंगे।
Table of Contents
इस योजना में दिल्ली के ही पुजारी और ग्रंथियों को लाभ मिलेगा। आज हम आपको Pujari Granthi Samman Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़, योजना की पात्रता क्या है, लाभ देखे आदि के बारे में बतायेगें। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Pujari Granthi Samman Yojana 2025
आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर सोमवार के दिन दिल्ली के पुजारी और ग्रंथियां के लिए Pujari Granthi Samman Yojana की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि के तौर पर 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार द्वारा यह राशि किसी वेतन या सैलरी के तौर पर नहीं बल्कि उनके सम्मान के तौर पर उन्हें दी जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होगा। केजरीवाल मंगलवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे। जहां वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जांच करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के हर मंदिर और गुरूद्वारे में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे।
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Pujari Granthi Samman Yojana |
शुरू की गई | दिल्ली सरकार द्वारा |
लाभार्थी | मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियां के लिए |
उद्देश्य | हर महीने भत्ता प्रदान करना |
लाभ | हर महीने 18000 रुपए |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | — |
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का उद्देश्य
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के मंदिरों में और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले पुजारी और ग्रंथियां को हर महीने सम्मान राशि प्रदान करना है। जिससे वह इस सम्मान राशि से अपना और परिवार वालो पालन पोषण कर सके। यह देश में पहली बार हो रहा है, पुजारी एक ऐसा वर्ग है जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी कर्मकांड को आगे बढ़ाया है, उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने भी उन पर ध्यान नहीं दिया। इस योजना में दिल्ली के ही पुजारी और ग्रंथियों को फायदा मिलेगा।
Pujari Granthi Samman Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना को दिल्ली मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों की ग्रंथियों के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत सरकार दिल्ली के मंदिरों में और गुरुद्वारों में पुजारी और ग्रंथियां को हर महीने 18000 रुपए के समान लस्सी प्रदान करेगी।
- यह सम्मान राशि सीधे लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- यह राशि किसी वेतन या सैलरी के तौर पर नहीं बल्कि उनके सम्मान के तौर पर उन्हें दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पुजारी और ग्रंथियां को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को दिल्ली का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- गुरुद्वारों के ग्रंथियों और दिल्ली मंदिरों के पुजारी इस योजना के लिए पात्र है।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लाभार्थी के पास सभी दस्तावेज़ मौजूद होने चाहिए।
आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Pujari Granthi Samman Yojana 2025 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना की घोषणा 30 दिसंबर 2024 के दिन दिल्ली सरकार द्वारा की गई है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में बात करते हुए बताया कि वह कल हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के हर मंदिर और गुरूद्वारे में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे।
जब आपके पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए अधिकारी आए तो अधिकारी द्वारा पूछी गई सभी जानकारी और मांगे गए दस्तावेजों को देना होगा। उसके बाद अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि आपके दस्तावेजों की जानकारी सभी सही है तो आपको हर महीने सम्मान राशि के तौर पर 18000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार आपका पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
FAQs
पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर सोमवार के दिन पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना की घोषणा की है।
पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा?
पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना का लाभ दिल्ली के मंदिरों में और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले पुजारी और ग्रंथियां को मिलेगा।
Pujari Granthi Samman Yojana के तहत पुजारी और ग्रंथियां कितने रुपए की राशि प्रदान की जाएगी?
Pujari Granthi Samman Yojana के तहत पुजारी और ग्रंथियां हर महीने 18000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसी वेतन या सैलरी के तौर पर नहीं बल्कि उनके सम्मान के तौर पर उन्हें दी जाएगी।